Home KORBA युवक ने युवती पर किया फावड़े से हमला, आक्रोशित लोगों ने युवक...

युवक ने युवती पर किया फावड़े से हमला, आक्रोशित लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की।देखिए वीडियो।

0
104

Acn18.com/मानिकपुर चैकी अंतर्गत कुंआभट्टा बायपास मार्ग पर उस वक्त लोगों की भीड़ जुट गई जब एक युवक ने फावड़े से एक युवती पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद युवती के परिजन और मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने युवक की जमकर पिटाई कर दी। विवाद किस बात को लेकर हुआ इस बात का पता नहीं चल सका है। फावड़े के हमले में घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इस घटनाक्रम का वीडियो किसी ने मोबाईल पर बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

error: Content is protected !!