Home KORBA कीमती सामान गुम जाने से परेशान थी महिला. ऑटो चालक द्वारा अभद्रता...

कीमती सामान गुम जाने से परेशान थी महिला. ऑटो चालक द्वारा अभद्रता करने की बात से इनकार किया

0
166

WhatsApp Image 2025 11 29 at 4.46.36 PM 1

कोरबा. एक महिला को ऑटो में छूटा हुआ वह बैग मिल गया है जिसमें उसके आभूषण राशन कार्ड और अन्य सामान थे। महिला ने बताया कि टेंशन के कारण जो कुछ हुआ, उससे भ्रम की स्थिति निर्मित हुई। महिला को ऑटो संगीत के कार्यालय से उसका छूटा हुआ बैग और सभी सामान प्राप्त हो गए हैं।

2 दिन पहले हुई एक घटना को लेकर कई तरह की बातें सामने आई। बाद में महिला ने खुद होकर इस बारे में सच बताया। महिला को ऑटो संघ कार्यालय से उसके सोने चांदी के आभूषण राशन कार्ड और अन्य चीज प्राप्त हुई है। दर्री के कोरबा आने के दौरान उसका बैग छूट गया था और इससे वह परेशान थी। उसके साथ किसी प्रकार का कोई बुरा बर्ताव नहीं हुआ।

ऑटो संगी के पदाधिकारी आजम खान ने बताया कि ऑटो चालक के द्वारा उसका बैग लाकर जमा किया गया और दूसरे दिन महिला को इसे दे दिया गया।

महिला को उसके सामान प्राप्त हो जाने के साथ एक मामला समाप्त हो गया है जिसके कारण कई प्रकार की चीज सामने आई। याद रहे इससे पहले भी कुछ लोगों के समान ऑटो में यात्रा करने के दौरान छूट गए थे जो उन्हें बाद में प्राप्त हो गए।