Home KORBA शहर में अब तक नहीं खुला प्याउ,सूखने लगे लोगों के कंठ,निगम प्रशासन...

शहर में अब तक नहीं खुला प्याउ,सूखने लगे लोगों के कंठ,निगम प्रशासन को नहीं है सरोकार

0
163

acn18.com कोरबा / कोरबा में गर्मी के जोर पकड़ने के साथ ही लोग प्याउ की मांग करने लगे है। पारा चालिस डिग्री के आस-पास पहुंच गया है लेकिन निगम की तरफ से अब तक प्याउ नहीं लगाया गया है। लोग चाहते है,कि निगम जल्द से जल्द प्याउ की व्यवस्था करे ताकी पानी के लिए लोगों को परेशान ना होना पड़े।

कोरबा में गर्मी ने कहर बरपाना शुरु कर दिया है,लेकिन प्याउ की व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है। पारा जिस गति से बढ़ता जा रहा है,उसके हिसाब से अब तक प्याउ की व्यवस्था हो जानी,चाहिए थी,लेकिन वो अब तक संभव नहीं हो सका है। प्याउ की व्यवस्था किए जाने को लेकर हमने शहर की आम जनता से बात की तब उन्होंने बताया,कि प्याउ की व्यवस्था नहीं होने से लोग काफी परेशान है। इस वक्त हर समय लोगों को प्यास लगती है,इस लिहाज से नगर निगम को प्याउ की व्यवस्था करनी चाहिए।

जल ही जीवन है लेकिन कोरबा का निगम प्रशासन इस बात को समझना नहीं चाहता,अगर पानी नहीं मिलेगा तो जान भी जा सकती है। इस लिहाज से आम जनता को प्याउ खोलने को लेकर जल्द ही पहल करनी चाहिए।

error: Content is protected !!