Home Astrology युवक की अधजली लाश का सच, खेत में जलाने की कोशिश, संबंधों...

युवक की अधजली लाश का सच, खेत में जलाने की कोशिश, संबंधों को मिटा देने की सनक ने किया अंत

0
39

युवक की अधजली लाश का सच, खेत में जलाने की कोशिश, संबंधो को मिटा देने की सनक ने किया अंत

अंधे कत्ल की गुलथी सुलझी, 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी

अंधे कत्ल की गुलथी सुलझी, 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के छपौरा गांव में खेत से अधजली लाश मिलने के बाद लोगों में सनसनी फैल गई। सभी हेरान थे कि आखिर युवक को इतनी बेहरमी से किसने हत्या की है। पुलिस ने इस वारदात को सुलझाने के लिए पूरी ताकत लगा दी और इस अनसुलझी हत्या का खुलासा कर दिया है। इसके पीछे युवक का गांव की लड़की के साथ प्रेम संबंध का मामला सामने आया है। इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

प्रेम संबंध के अंत की पूरी कहानी 
जानकारी के अनुसार, पुलिस की जांच में सामने आया है कि, ललित धीवर का आरोपी अर्जुन धुर्व की बहन के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर अर्जुन ने अपने साथी अजित उर्फ हरजित लहरे के साथ मिलकर ललित को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से ललित को एक जयति कार्यक्रम में शामिल होने के बहाने बुलाया। वहां से उसे गांव के बाहर खेत में ले गए। पहले आपसी बातचीत और शराब पिलाने के बहाने माहौल सामान्य रखा गया। खेत में बैठकर शराब पीने के दौरान दोनों आरोपियों ने मौका पाकर ललित पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

बताया जा रहा कि, युवक की हत्या के बाद पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के इरादे से दोनों आरोपियों ने शव को खेत में ही जलाने की योजना बनाई और फिर उस लाश को आग के हवाले कर दिया। लेकिन लाश पूरी तरह से जली नहीं और फिर अधजली अवस्था में गांव के लोगों को मिली। घटना के बाद जब ग्रामीणों ने खेत में अधजली लाश देखी तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वहीं, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, काल डिटेल और पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। दोनों से कड़ी पूछताछ करने के बाद हत्या करना स्वीकार किया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विवेचना कर रही है।