Home Astrology ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर नंगा कर ट्रक मालिक ने दोस्तों के...

ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर नंगा कर ट्रक मालिक ने दोस्तों के साथ की पिटाई,चोरी का आरोप लगाते हुए दिया काला पानी की सजा,कपड़े उतारे, मालिक समेत 6 पर FIR दर्ज अब तक पकड़ से बाहर आरोपी

0
6

Screenshot 2026 05 23 19 36 42 25 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817Screenshot 2026 05 23 19 36 42 25 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817 1 IMG 20260523 WA0131

 

कोरबा। ट्रक की स्टेपनी चोरी के शक में गाड़ी मालिक ने अपने ड्राइवर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि कोरबा के कोतवाली इलाके के रेलवे स्टेशन के पास कमरे में बंद कर ड्राइवर के कपड़े उतरवाकर अपमानित किया गया। बेल्ट, लात-घूंसों और हाथ मुक्का से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार देवांगन की शिकायत पर पोड़ी पुलिस ने जीरो में अपराध दर्ज कर केस कोतवाली कोरबा भेजा है। गाड़ी मालिक विकास कुमार शर्मा, मुकुल समेत 6 आरोपियों पर BNS की धारा 296, 115(2), 351(2), 191(2), 133 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

पोड़ी थाना क्षेत्र के आर्टिसन ब्लॉक वार्ड-05 निवासी 33 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार देवांगन ट्रक ड्राइवर है। वह विकास कुमार शर्मा का 16 टायर ट्रक चलाता है। धर्मेंद्र ने बताया कि 19/04/2026 को वह खाली गाड़ी लेकर अड़िल जा रहा था। हेल्पर सन्नार देवांगन भी साथ था। रास्ते में सिल्टौर में 03 नंबर गाड़ी लोड करवाई। 22/04/2026 की रात अज्ञात चोर ने ट्रक की स्टेपनी टायर चोरी कर ली। उसने फोन कर मालिक विकास को जानकारी दी।

विकास ने नवागांव हल्दी कांटा चलने को कहा। वहां हल्दी खाली कराकर निगम में कचरा लोड कर रायकेला सीमेंट फैक्ट्री भेज दिया। इसके बाद विकास ने फोन कर 03 नंबर गेट पर ट्रांसपोर्टर से पैसा लेने बुलाया। जब धर्मेंद्र वहां पहुंचा तो विकास और 05 अन्य साथी मिले। विकास ने कहा कोरबा चलो, वहीं हिसाब करेंगे। उसे सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाकर कोरबा ले आए।

03/05/2026 की सुबह लगभग 06:00 बजे रेलवे स्टेशन के पास एक कमरे में ले गए। वहां हेल्पर के साथ मिलकर स्टेपनी चोरी का आरोप लगाते हुए मां-बहन की गंदी गालियां दीं। जान से मारने की धमकी देकर एक राय होकर पूरा कपड़ा उतारकर अपमानित किया। विकास, मुकुल और 04 अन्य अज्ञात लोगों ने बेल्ट, हाथ मुक्का, लात से पटक-पटक कर मारा। सिर, चेहरा, गर्दन, पीठ, पेट, दोनों हाथ-पैर में गंभीर चोट आई।

मारपीट के बाद धमकाया कि ‘छोटभैया बल्ले से तुम्हारी गाड़ी का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कर दूंगा’ कहने पर छोड़ रहे हैं। फिर बस स्टैंड के पास लॉज में रुकवाया। रात 01 बजे धर्मेंद्र ने पत्नी गंगा, बहनोई दिनेश को फोन कर घटना बताई। 05 मई की भोर में बस स्टैंड जाकर घर पहुंचा और उसी दिन पोड़ी थाने में लिखित आवेदन दिया।

 

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना स्थल कोतवाली क्षेत्र का होने से पोड़ी पुलिस ने जीरो FIR कर डायरी कोतवाली भेजी है। कोतवाली पुलिस विवेचना कर रही है। पीड़ित ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।