Home KORBA ​कोरबा में चोरों का आतंक बरकरार: कोसाबाड़ी में सूने मकान में घुसे...

​कोरबा में चोरों का आतंक बरकरार: कोसाबाड़ी में सूने मकान में घुसे नकाबपोश, CCTV में कैद हुई करतूत!video

0
6

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में बेखौफ चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शहर के सबसे व्यस्त और हृदय स्थल कहे जाने वाले कोसाबाड़ी इलाके का है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक सूने मकान में चोरी की कोशिश की। मकान मालिक फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में अपने बेटे के साथ हैं और घर पर ताला लटका हुआ था। हालांकि, शातिर चोरों के हाथ कोई कीमती सामान तो नहीं लगा, लेकिन उनकी पूरी करतूत घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

​

 

कोरबा के पॉश इलाके कोसाबाड़ी में देर रात चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया।

​बताया जा रहा है कि मकान मालिक उपाध्याय अपने परिवार से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं। इसी का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने देर रात धावा बोला। ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोरों की नजर जैसे ही दीवार पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी, उन्होंने तुरंत कैमरे की लाइन काट दी। लेकिन, चालाकी दिखाने से पहले ही चोरों के चेहरे और उनकी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी थीं।

​घर में कोई कीमती सामान हाथ न लगने के कारण चोरों को खाली हाथ ही बैरंग भागना पड़ा। फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है।

​

error: Content is protected !!