Acn18.com/ रायगढ़ के भाटनपाली में चर्च के सामने बनी मंदिर को कन्वर्टेड हिंदू द्वारा तोड़ दिया गया । जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने बजरंग दल और प्रशासन को दी इसके बाद वहां बजरंग दल के लोगों ने मंदिर तोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सामने बनी चर्च पर आपत्ति जताई, प्रशासन को इस बात की सूचना मिलते ही वहां एसडीएम और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची ,साथी में पुलिस की टीम भी वहां पहुंची लोगों ने चर्च के जमीन की जांच करवाई तो पटवारी ने बताया कि यह जमीन जिस पर चर्च बनी है वह रोहित साहू की जमीन है .
ग्रामीणों ने बताया कि धर्म परिवर्तन करने का सिलसिला बहोत समय से इस गांव में चल रहा है,जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस प्रशासन को दी थी लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई पहले यहां चार से पांच परिवार ईसाई धर्म के मानने वाल रहते थे ।लेकिन वर्तमान में 50 से अधिक परिवार जो की कन्वर्ट हो चुके हैं ,ईसाई धर्म को अपना चुके हैं ।
जो मंदिर तोड़ा गया है उस मंदिर को उसके सामने रहने वाला हिंदू परिवार के द्वारा बनाया गया था ,अब उसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है और सालों पुराना मंदिर को जेसीबी से तुड़वा दिया ,जिसे ग्रामीणों की धार्मिक भावना आहत हुई है,वही सामने अवैध रूप से बने चर्च के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है अब हमारी मांग है कि यहां पर मंदिर बनवाया जाए और सामने बने चर्च को हटाया जाए ।जिसको लेकर ग्रामीण और बजरंग दल के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और चर्च के ऊपर भगवा झंडा भी लहराया , इसी दौरान बजरंग दल और पुलिस के बीच हल्की नोक झोक भी हो गई जिसके कारण वहां माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है,पूरे मामले को पुलिस प्रशासन संभालने की पूरी प्रयास कर रही है.




