Home Astrology छात्रा की अस्मत लूटने का प्रयास करने वाले शिक्षक भेजा गया जेल

छात्रा की अस्मत लूटने का प्रयास करने वाले शिक्षक भेजा गया जेल

0
152

Acn18.com/कोरबा की पसान पुलिस ने उस शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,जिसने ट्युशन पढ़ने आई छात्रा की अस्मत को लूटने का प्रयास किया था। शिक्षक का नाम संजय कुमार है,जिसने गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। मामला सामने आने के बाद छात्रा के परिजनों ने पहले तो शिक्षक की जमकर पिटाई की,फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पसान पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में ले लिया,जिसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया फिर जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!