spot_img

सिपाही ने मदद की, पूरे परिवार ने जमकर पीटा:तलवार दिखाकर कहा-जान से मार देंगे तुझे, पुलिस ने 2 भाइयों को किया गिरफ्तार

Must Read

Acn18.com/दुर्ग पुलिस के सिपाही को बारिश में स्कूटर लेकर गिरे युवक की मदद करना महंगा पड़ गया। युवक ने सिपाही पर ही गिराने का आरोप लगाया और उसकी पिटाई कर दी है। झगड़ा बढ़ा तो उसने अपने भाई और मां को बुला लिया। इसके बाद मां और भाई तलवार लेकर पहुंचे और तीनों ने मिलकर सिपाही की जमकर पिटाई कर दी। पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

- Advertisement -

असल में बंटी सिंह (35) कुम्हारी थाने में सिपाही के पद पर पदस्थ है। वो पंचशील नगर वेस्ट चरोदा भिलाई-तीन में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह वो ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान वो रास्ते में सत्यम मेडिकल के पास चरोदा में कुछ देर के लिए रुक गया।

इसी दौरान हाउसिंग बोर्ड चरोदा निवासी जसपाल सिंह स्कूटर लेकर वहां से गुजर रहा था। अचानक उसका स्कूटर स्लिप हो गया और वो नीचे गिर गया। उसे गिरते देख बंटी उसकी तरफ बचाने के लिए दौड़ा और उठाने की कोशिश करने लगा। जैसे ही जसपाल उठा वो बंटी को गाली देने लगा। उसने आरोप लगाया कि उसी ने उसे नीचे गिराया है।

सिपाही ने उसे गाली देने से मना किया तो उसने अपने भाई सतपाल सिंह और मां कुलदीप कौर को बुला लिया। सतपाल सिंह तलवार लेकर अपनी मां के साथ वहां पहुंचा। इसके बाद तीनों ने मिलकर सिपाही बंटी सिंह की बेदम पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सतपाल सिंह और जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

सिपाही परिचय देता रहा और महिला चप्पल से पीटती रही
जसपाल उसका भाई सतपाल और मां कुलदीप कौर जब बंटी की पिटाई करने लगे तो बंटी ने उन्हें बताया कि वो सिपाही है। उसकी गलती नहीं है। इसके बाद भी कुलदीप कौर ने उसे चप्पल से बुरी तरह पीटा। इसके बाद सतपाल ने तलवार लहराते हुए बंटी को धमकी दी की वो उसे जान से मार देगा। इसके बाद सिपाही भिलाई तीन थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -