spot_img

घायल BJP कार्यकर्ता को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया:PM की सभा में जाते समय हुआ था हादसा, अरुण साव ने भी जाना हाल

Must Read

Acn18.com/बिलासपुर में भीषण हादसे में घायल एक भाजपा कार्यकर्ता को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया है। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित अन्य नेता घायलों का हाल जानने के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचे। अब केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की पहल पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज कराया जाएगा।

- Advertisement -

पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने होने के लिए शुक्रवार को अंबिकापुर संभाग के भाजपा कार्यकर्ता बस में सवार होकर रायपुर जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे बस अभी रतनपुर क्षेत्र के बेलतरा के पास पहुंची थी। तभी सामने खड़े हाईवा को तेज रफ्तार बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में करीब दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। जिसमें से छह की हालत गंभीर बताई गई। घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के वक्त बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे।

PM ने सभा में भाजपा नेताओं को दिए थे निर्देश
इस हादसे की खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगी, तब उन्होंने संवेदना प्रकट की। इसके साथ ही उन्होंने सभा के बाद प्रदेश भाजपा के नेताओं को घायलों का हाल जानने और उनके इलाज में मदद करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद गुरुवार की शाम केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह घायलों से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने घायलों का हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जाना हाल
इधर, शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सहित अन्य भाजपा नेता भी घायलों से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायलों के परिजनों से चर्चा की। साथ ही उनका हाल चाल जाना।

शनिवार को एक घायल विश्वंभर कुमार यादव की हालत गंभीर होने पर अपोलो अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी, जिसकी जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को दी गई। इस पर उन्होंने दिल्ली एम्स में बात की और केंद्र सरकार से पहल कर विश्वंभर के लिए एयर एंबुलेंस मंगाया। उनकी पहल पर विश्वभर को दिल्ली भेजा गया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -