spot_img

राम मंदिर का गर्भगृह 70% तैयार, 10 नई तस्वीरें:200 बीम की नक्काशी का काम पूरा, चौखट-दीवार और सिंहद्वार तैयार हो रहे

Must Read

acn18.com अयोध्या/ अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की नई तस्वीरें सामने आई हैं। ये ग्राउंड फ्लोर यानी भूतल और उस पर बन रहे गर्भगृह की हैं। पहली बार इनमें दिख रहा है कि मंदिर के गर्भगृह में सभी स्तंभ खड़े किए जा चुके हैं। रामलला के दर्शन यानी गर्भगृह तक पहुंचने के लिए 32 सीढ़ियां बननी हैं, इनमें से 24 बन चुकी हैं।

- Advertisement -

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर अब आकार लेने लगा है। भूतल का 70% काम पूरा हो चुका है। इन तस्वीरों को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जारी किया है।

राम मंदिर के गर्भगृह के तीन तरफ दीवारें
राम मंदिर के गर्भगृह के एक हिस्से में चौखट और 20 फीट ऊंची दीवारें आकार लेती दिख रही हैं। ये मकराना के सफेद संगमरमर से बनाई जा रही हैं। इनके अलावा तस्वीरों में सिंहद्वार, गर्भगृह की दीवारें और पिलर निर्माण भी नजर आ रही है।

ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया, ”मंदिर निर्माण का काम तय समय से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही गर्भगृह की बीम डालने का काम शुरू हो जाएगा। राम मंदिर की छत के करीब 200 बीम की नक्काशी का काम हो चुका है। बीम की तराशी रामसेवक पुरम और रामघाट स्थित कार्यशाला में हो रही है। जो पत्थर तराशे जा चुके हैं, उन्हें राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचाया जा रहा है।”

आइए अब मंदिर निर्माण की 10 नई तस्वीरें देखते हैं…

ये तस्वीर राम मंदिर गर्भगृह की है, यहां प्रभु श्रीराम विराजमान होंगे। इसमें दिख रहा है कि मंदिर के गर्भगृह में सभी स्तंभ खड़े किए जा चुके हैं।

यह तस्वीर राम मंदिर के गर्भगृह निर्माण के सामने की है। इसमें प्रथम तल का निर्माण आकार लेते हुए दिख रहा है। भगवान राम लला के मंदिर का गर्भगृह अष्ट कोणीय होगा।

राम जन्मभूमि मंदिर के लिए पत्थर यहीं पर तराशे जा रहे हैं। यहां तीर के सिरे पर सूर्य की किरण की एक भव्य तस्वीर कैमरे में कैद की गई।

राम मंदिर में इस प्रकार की ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। ईंटों पर श्रीराम 2023 लिखा हुआ है।

यह तस्वीर भी गर्भ गृह की है। इसमें जिस स्थान पर ध्वज लहरा रहा है, उसी स्थान पर रामलला विराजमान होंगे।

तस्वीर में राम मंदिर के स्तंभ आकार लेते दिखाई दे रहे हैं। दीवारें मकराना के सफेद संगमरमर से बनाई जा रही हैं।

छत के करीब 200 बीम की नक्काशी का काम पूरा हो चुका है। बीम की तराशी रामसेवक पुरम और रामघाट स्थित कार्यशाला में हो रही है।

रामलला के दर्शन करने के लिए 32 सीढ़ियां बननी हैं, जिसमें से 24 सीढ़ियां बन गई हैं। अब राम मंदिर का भव्य स्वरूप दूर से ही दिखाई देने लगा है।

भूतल निर्माण में गर्भगृह पर 20 फीट ऊंची दीवार और 166 पिलर खड़े कर दिए गए हैं। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि जल्द ही गर्भगृह की बीम डालने का काम शुरू हो जाएगा।

फोटो में दिखाई दे रहा है कि मंदिर निर्माण में बड़ी-बड़ी मशीनें लगी हुई हैं। अब तक 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -