Home Uncategorized तरेगांव के एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों से मारपीट, 8 आरोपियों के...

तरेगांव के एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों से मारपीट, 8 आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध…देखिए वीडियो

0
113

acn18.com कवर्धा/ कवर्धा जिले के तरेगांव एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों से मारपीट कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में जहां की तस्वीरें वायरल हुई और इसके साथ खूब तमाशा हुआ। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेने के साथ आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई जारी रखी है।

सरकारी एकलव्य आवासीय विद्यालय में छोटी कक्षा के विद्यार्थियों को किस तरह से परेशान होना पड़ रहा है यह इस वीडियो से समझा जा सकता है। टंकी के पानी से छात्रों को काम चलाना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में उनसे मारपीट की जा रही है। इन घटनाओं को कोई और नहीं बल्कि यहीं के कई छात्र ही अंजाम दे रहे हैं। इस कारनामे का वीडियो किसी छात्र ने बनाने के साथ उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। एडिशनल एसपी मनीषा रावटे ने बताया कि बच्चों से मारपीट करने के साथ उनके बाल काटे गए और कई तरह से प्रताड़ित किया गया है। इस तरह का कृत्य रैगिंग की श्रेणी में आता है। इस मामले में आठ छात्र आरोपी बनाए गए हैं।

vlcsnap 2023 03 17 18h14m53s173

vlcsnap 2023 03 17 18h15m16s693

सरकार ने आवासीय विद्यालय को इस उद्देश्य के साथ शुरू किया है कि दूरदराज के बच्चों को यहां रहने की सुविधा देने के साथ शिक्षा से लाभान्वित किया जा सके। लेकिन कवर्धा में कुछ छात्रों के चक्कर में समस्याएं उत्पन्न हो रही है। हालिया घटना को लेकर स्कूल के प्रभारी प्राचार्य को नोटिस जारी किया गया है।

मदनपुर के जंगल से कोयला का अवैध खनन, कई माफिया इस काम को अंजाम देने में जुटे …देखिए वीडियो