Home KORBA शाह की सभा में आ रही पिकअप पलटी:गाड़ी से उछलकर दूर गिरे...

शाह की सभा में आ रही पिकअप पलटी:गाड़ी से उछलकर दूर गिरे ग्रामीण, 20 से ज्यादा लोग थे सवार, 10 को आई चोटें

0
93

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने आ रही कार्यकर्ताओं से भरा पिकअप वाहन पलट गया है। बताया जा रहा है कि, इस वाहन में 20 से ज्यादा ग्रामीण और कार्यकर्ता सवार थे, जिसमें 10 से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं। मामला जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक कुछ की स्थिति नाजुक भी बताई जा रही है। सभी घायलों को एम्बुलेंस 108 से जिला अस्पताल लाया जा रहा है। ये सभी ग्रामीण और मजदूर कटेकल्याण ब्लॉक के हैं। पिकअप वाहन से दंतेवाड़ा आ रहे थे। इसी दौरान बड़े लाखापाल के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

पिकअप से उछल कर दूर गिरे ग्रामीण

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वाहन में सवार सभी ग्रामीण काफी दूर जा गिरे। कुछ लोगों ने इसकी सूचना दंतेवाड़ा पुलिस और एंबुलेंस को दी। 108 मौके पर पहुंच गई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

error: Content is protected !!