Home KORBA कोसम पेड़ पर मरीज ने फांसी लगाई,रात को भागा था कटघोरा के...

कोसम पेड़ पर मरीज ने फांसी लगाई,रात को भागा था कटघोरा के निजी अस्पताल से

0
106

acn18.com / कटघोरा के कोसाबाड़ी में एक ग्रामीण का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।मृतक की पहचान दिनेश कुमार सागरी 48 वर्ष पिता पवन साय के रूप में की गई है। मृतक कोरबा जिले की कोरबी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले दर्रीपाड़ा का निवासी बताया गया है। उसकी मानसिक स्थिति बेहतर नहीं होने की जानकारी शुरुआती तौर पर मिली है। परिजनों के द्वारा उसे एक दिन पहले ही कटघोरा स्थित हरि कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात्रि को मरीज अस्पताल से भाग निकला और इस घटना को अंजाम दिया। कटघोरा के कोसाबड़ी में कोसम पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। आज सुबह उसे लोगों ने इस स्थिति में देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम करने के साथ आगे की कार्रवाई जारी रखी है।

error: Content is protected !!