यीशु मसीह के आने का सुनाया संदेश.विभिन्न घरों पर पहुंचे गडरिया रात को

0
39

कोरबा . कोरबा नगर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 25 दिसंबर को मसीह समुदाय क्रिसमस त्योहार मनाएगा। पिछली रात कई स्थान पर गडरिया के समूह ने मसीही घरों में पहुंचकर केरोल गीत गए। लोगों को यीशु मसीह के आने का संदेश सुनाया गया।

चर्च ऑफ क्राइस्ट निहारिका की ओर से इस तरह का कार्यक्रम क्रिसमस के उपलक्ष में किया गया। कैरोल सिंगिंग में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने मसीहियों के यहां पहुंचकर उत्साह दिखाया।पास्टर राजकुमार और राजेश राय ने बताया कि यीशु मसीह के आने का संदेश गडरियों की टीम की ओर से दिया गया है। क्रिसमस से पहले तक इस तरह के कार्यक्रम सभी क्षेत्रों में करने की योजना मसीही समुदाय की ओर से बनाई गई है।