Home KORBA अटल प्रतिमा निर्माण में अनियमितता का मामला गरमाया,युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन,...

अटल प्रतिमा निर्माण में अनियमितता का मामला गरमाया,युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, पुलिस ने रोका, जमकर नारेबाजी,”CMO और ठेकेदार की भी जांच हो” – युवा कांग्रेस की मांग देखिये वीडियो

0
4

Screenshot 2026 08 07 15 48 43 16 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

*कटघोरा नगर पालिका* में स्थापित भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. *अटल बिहारी वाजपेयी* जी की प्रतिमा निर्माण में अनियमितता के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज *युवा कांग्रेस* के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कटघोरा नगर पालिका परिसर में प्रतिमा के सामने जमकर प्रदर्शन किया।

 

*अर्धनग्न प्रदर्शन का प्रयास, पुलिस ने रोका*

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने *नगर पालिका परिसर में जमकर नारेबाजी* की। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

 

*”सिर्फ उप-अभियंता पर कार्रवाई से काम नहीं चलेगा”*

युवा कांग्रेस ने कहा कि निर्माण कार्य में गड़बड़ी सिद्ध हुई है तो जांच का दायरा बढ़ाकर सभी जिम्मेदार लोगों को कठघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।

संगठन का आरोप है कि *सिर्फ एक उप-अभियंता पर कार्रवाई कर पूरे मामले को रफा-दफा करने का प्रयास* किया जा रहा है, जो स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

*युवा कांग्रेस की 3 प्रमुख मांगें*

1. *निष्पक्ष जांच:* प्रतिमा निर्माण प्रकरण की उच्च स्तरीय समिति गठित कर निष्पक्ष जांच कराई जाए।

2. *दोषियों पर कार्रवाई:* जांच में *CMO, ठेकेदार सहित अन्य दोषी* पाए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

3. *प्रतिमा पर रोक:* जांच पूर्ण होने तक प्रतिमा को हटाने या उसमें कोई परिवर्तन करने पर तत्काल रोक लगाई जाए।