Home छत्तीसगढ़ नेता ने बीजापुर कलेक्टर को धमकाया, ऑडियो वायरल:बोला-अपनी पर आया तो 4...

नेता ने बीजापुर कलेक्टर को धमकाया, ऑडियो वायरल:बोला-अपनी पर आया तो 4 दिन में हटवा दूंगा, DM ने कहा- तेरी इतनी औकात है?

0
114

बीजापुर जिले में कलेक्टर और भाजपा नेता के बीच विवाद का ऑडियो वायरल हो रहा है। फोन कॉल पर भाजपा नेता चार दिन में कलेक्टर को हटवाने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, कलेक्टर भी जवाब देते हुए कह रहे हैं कि, तेरी इतनी औकात है क्या? विवाद बीजापुर के भाजपा नेता अजय सिंह और कलेक्टर अनुराग पांडे के बीच हुआ है।

कांग्रेस समर्थित सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस ऑडियो को वायरल किया जा रहा है। इस पूरे मामले पर भाजपा नेता अजय सिंह और कलेक्टर अनुराग पांडे से बातचीत की। कलेक्टर और भाजपा नेता दोनों ने ही स्वीकार किया ऑडियो दोनों के बीच हुई बात का ही है।