Home छत्तीसगढ़ KORBA NEWS: छोटा हाथी वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,मौके पर...

KORBA NEWS: छोटा हाथी वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,मौके पर ही हुई मौत

0
115

कोरबा चांपा मार्ग पर एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हुआ है। छोटा हाथी वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बरपाली चौक के पास हादसा हुआ है। बताया जा रहा है,कि प्रताप विश्वास नामक युवक चांपा की तरफ से अपने घर आ रहा था,इसी दौरान बरपाली चौक पर उसे छोटा हाथी वाहन के चालक ने टक्कर मार दी,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाकारित वाहन चालक को पकड़ लिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

error: Content is protected !!