कोरबा .कोरबा जिले की बाकी मोगरा पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर विनोद कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज तो कर लिया है लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने विवाह करने का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि पहले पुलिस इस मामले पर ध्यान नहीं दे रही थी लेकिन पुलिस अधीक्षक की दखल के बाद उसे एफआईआर रजिस्टर्ड करनी पड़ी। उसने आरोप लगाया कि अब बाकी मोगरा थाना का जांच अधिकारी कह रहा है कि वह हर हाल में युवक का सहयोग करेगा।




