spot_img

पति ने की अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, हाथ-पैर बांधकर वारदात को दिया अंजाम

Must Read

. बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अफेयर के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले पत्नी को बेड पर लिटाकर हाथ पैर को साड़ी से बांधा, फिर गमछे से गला घोंट दिया।मामला पुरूर थाना क्षेत्र के चिटौव गांव का है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक मृत महिला का नाम अंजलि मंडावी (28) है। पति अर्जुन राम मंडावी (33) है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। ​​​​​​​बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी घर से भाग गया था। गांव वालों को हत्या की जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर जाकर देखा तो महिला मृत हालत में पड़ी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं पत्नी की हत्या के शक में पति को पकड़ा गया। पत्नी की मौत के बारे में पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर था। इसे लेकर अक्सर विवाद होता था। वारदात के दिन भी विवाद हुआ।

वह गुस्से में आ गया। उसे पलंग पर बांधकर अपने पास रखे गमछा से गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी पति को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कुआं में गिरा नाग निकाला गया बाहर, देखिए रेस्क्यु का वीडियो

कुआं में गिरा नाग निकाला गया बाहर, देखिए रेस्क्यु का वीडियो दूसरे के जीवन के लिए खतरा बनने वाले विष...

More Articles Like This

- Advertisement -