spot_img

दुपट्‌टे को फंदा बना पंखे पर झूल गई छात्रा, मौत, सुसाइड नोट में लड़के से प्यार और शादी का जिक्र,घरवालों को मंजूर नहीं था रिश्ता

Must Read

acn18.com दुर्ग। जिले के पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पीजी में रह रही PAT (Pre Agriculture Test) की तैयारी करने वाली छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जैसे ही पुलिस को पता चला की मामला प्रेम प्रसंग का है, उसका फोन खंगाला गया। फोन फिंगर लॉक था। फंदे पर झूल रहे छात्रा के शव के फिंगर से मोबाइल अनलॉक किया तो वाट्सअप पॉसवर्ड लॉक था। गैलरी में गए तो वो भी लॉक था। इतने सारे लॉक देख पुलिस परेशान हो गई। अब मोबाइल को खोलने के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।

- Advertisement -

पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि शनिवार देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि एक लड़की ने फांसी लगा ली है। वह पद्मनाभपुर में आदित्य इंटरप्राइजेस और दिव्य इंटरप्राइजेस के ऊपर की मंजिल में पीजी में रहती थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की लड़की का शव कमरे में लगे पंखे से झूल रहा है। उसने अपने दुपट्टे से फंदा बनाया था। जांच करने पर लड़की की पहचान खुशबू नेताम (18) के रूप में हुई। वह दल्ली राजहरा की रहने वाली है। उसके पिता बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी और उन्हें बुलवाया। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

वह घर जहां छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी। - Dainik Bhaskar

वह घर जहां छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी।

सुसाइड नोट में लिखा घरवालों को उसका प्यार था नामंजूर
एसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव ने बताया कि छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने लिखा वह एक लड़के से बहुत प्यार करती है। उसके साथ शादी कर चुकी है। पिछड़े डेढ़ साल से दोनों साथ हैं। घर वाले हमारे रिश्ते के लिए राजी नहीं है। इसलिए वह खुदकुशी करने जा रही है। लड़के का नाम आदिल खान बताया जा रहा है। वह क्या करता है और कहां का है? पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस लड़की के कॉल डिटेल्स भी खंगालेगी।
प्री एग्रीकल्चर टेस्ट की तैयारी कर रही थी खुशबू 
खुशबू PAT (Pre Agriculture Test) की तैयारी करने करीब 6 महीने पहले ही दुर्ग आई थी। पीजी में रहकर अपनी तैयारी कर रही थी। इसके लिए वह मुक्ति नगर दुर्ग स्थित एसपी इंस्ट्यूट एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट में कोचिंग भी कर रही थी।

गड़वा बाजा, मुरली की तान और दोहों की गूंज:राउत नाचा महोत्सव में देर रात तक जमकर थिरके यदुवंशी,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने पूजा पाठ कर किया मतदान

कोरबा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने सुबह पूजा पाठ कर सांसद निवास से निकली बाहर ज्योत्सना महंत जी...

More Articles Like This

- Advertisement -