Home KORBA कोचिंग का बकाया भुगतान न मिलने से 106 मेधावी छात्रों का भविष्य...

कोचिंग का बकाया भुगतान न मिलने से 106 मेधावी छात्रों का भविष्य अधर में, शासन स्तर से राशि न मिलने पर क्लासेज बंद

0
8

कोरबा/रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत नीट (NEET) और जेईई (JEE) परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग ले रहे 106 मेधावी छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। राज्य सरकार की ओर से कोचिंग संस्थान का बकाया भुगतान न किए जाने के कारण संस्थान ने क्लासेज अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई बीच में ही बाधित हो गई है।

लगभग 1 करोड़ रुपये की राशि बकाया

जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराने के लिए एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान (एलएन कोचिंग) के साथ अनुबंध किया गया था। आरोप है कि शासन स्तर से संस्थान की लगभग 1 करोड़ रुपये की बकाया राशि का अब तक भुगतान नहीं किया गया है। चर्चा है कि इस कोचिंग को डीएमएफ (DMF) फंड से राशि दी जानी थी, जिसे लेकर अब कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।

छात्रों का फूटा गुस्सा, क कलेक्टरेट में किया प्रदर्शन

अचानक क्लासेज बंद होने और अपने भविष्य को अधर में लटका देख आक्रोशित छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने कुछ समय पहले कलेक्टेरट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन और हंगामा किया था। इस दौरान बच्चों व पालकों ने मीडिया से चर्चा कर अपनी पीड़ा साझा की और जल्द से जल्द पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू कराने की मांग की।

इस पूरे मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया जारी है और जल्द ही बकाया राशि भेज दी जाएगी, जिसके बाद कक्षाओं का संचालन फिर से शुरू हो सकेगा।

error: Content is protected !!