Home छत्तीसगढ़ पड़ोसी की हैवानियत, मिर्ची मांगने गई महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म; आरोपी...

पड़ोसी की हैवानियत, मिर्ची मांगने गई महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

0
12

Acn18.com/​कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना घटी। यहां पड़ोसी ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए पड़ोस में रहने वाली एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने महिला को घर में बंधक बनाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

w3a
​
​पटेलपारा इलाके में रहने वाली एक महिला किसी काम से अपने पड़ोसी के घर गई थी इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को घर के अंदर खींच लिया और बाहर से दरवाजा बंद कर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। clip

​घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर परिजनों के साथ थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। clip
​बांकीमोंगरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और दबिश देकर आरोपी राजा ठाकुर (पिता प्रभोद सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी पटेलपारा, बांकीमोंगरा) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
​इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में आरोपी के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!