Home Uncategorized शिक्षकों की कमी से जिले मे शिक्षा व्यवस्था ठप. बच्चो का भविष्य...

शिक्षकों की कमी से जिले मे शिक्षा व्यवस्था ठप. बच्चो का भविष्य हो रहा है चौपट. शिक्षक की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

0
58

WhatsApp Image 2025 08 21 at 08.37.151

acn18.com सक्ती / युक्तियुक्तकरण के बाद भी सक्ती जिले में शिक्षकों की कमी पूरी नहीं हो सकी है, जिसके चलते यहां की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमराने लगी है। शिक्षको की कमी के कारण बच्चो की पढाई प्रभावित हो रही है और यह हाल पूरे जिले का है। सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक स्थित पीएमश्री आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों की कमी के कारण स्कूल गेट में ताला लगाकर चक्का जाम कर दिया। घंटों बाद पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के मान मनव्वल के बाद आखिरकार छात्र माने, और उन्होंने आंदोलन समाप्त किया है।