Home KORBA नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद मंत्री लखनलाल देवांगन का कद बढ़ा....

नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद मंत्री लखनलाल देवांगन का कद बढ़ा. कोरबा पहुंचने पर लखन का हुआ जोरदार स्वागत.

0
124

acn18.com कोरबा / नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद श्रम और उद्योग के साथ ही आबकारी मंत्री बने लखन लाल देवांगन का कोरबा पहुंचते ही भव्य स्वागत हुआ। जिले में प्रवेश करते ही पाली, बारादरी, भोजपुरी, कटघोरा में लखन लाल देवांगन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिनन्दन किया।

लखन देवांगन ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि नई उद्योग नीति से जनता को मिल रहे लाभ को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व अन्य संगठन के लोगों ने उनके ऊपर भरोसा करते हुए आबकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी है। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया और बेहतर काम करने की बात कही।

error: Content is protected !!