Home देश दुनिया भूकंप के तेज झटकों से सुबह-सुबह डोली धरती, रिक्टर पैमाने पर इतनी...

भूकंप के तेज झटकों से सुबह-सुबह डोली धरती, रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता…

0
138

बर्मा। म्यांमार में आज सोमवार को सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि सुबह 06:29 बजे आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर पर 4.3 तीव्रता मापी गई है। इससे पहले, रविवार रात में करीब 11 बजे जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिनकी रिक्टर स्केल पर 3.5 की तीव्रता थी।नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 23.30 अक्षांश और 94.03 देशांतर पर स्थित था और 90 किमी की गहराई पर आया था। अभी तक किसी के हताहत होने या भौतिक क्षति की कोई रिपोर्ट ज्ञात नहीं है।

error: Content is protected !!