Home छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार,...

नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, लकड़ी के स्पाइक्स किए जब्त

0
105

जगदलपुर: विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है तो वहीं इसी कड़ी में पुुलिस प्रशासन भी आचार संहिता के लागू होते ही अपनी तैयारियों में जुट गई है। जगह-जगह चैकिंग अभियान के तहत संदिग्धों के विरूध्द कार्रवाई कर रही है। इसी के साथ ही पुलिस ने 180 लकड़ी के स्पाइक्स के साथ 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में सुकमा पुलिस ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए नक्सलियों के पास 180 लकड़ी से बना नुकीला स्पाइकभी बरामद की है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि जवानों को रोकने के लिए ये नुकीले स्पाइक्स लगाए जाते हैं। मामले में सुकमा पुलिस ने जगन्दा क्षेत्र में कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!