spot_img

दिल्ली में गांजा पीकर बच्चे का गला रेता:आरोपियों ने बताई सपने और बलि की कहानी

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/ दिल्ली में दो युवकों ने 6 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना लोधी कॉलोनी एरिया में CRPF हेडक्वार्टर्स की कंस्ट्रक्शन साइट पर शनिवार रात को हुई। आरोपियों ने हत्या करने से पहले गांजा पिया था। उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पुलिस को सपने, शिव और बलि की कहानी सुनाई।

- Advertisement -

पुलिस ने जिन दो युवकों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम विजय और अमन हैं। दोनों बिहार के रहने वाले हैं और कंस्ट्रक्शन साइट पर सीमेंट कटर का काम करते हैं। जिस बच्चे की हत्या की गई, उसका नाम धर्मेंद्र है। धर्मेंद्र के पिता अशोक भी मजदूर हैं। वे यूपी के बरेली के रहने वाले हैं।

घटना के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक विजय और अमन।
घटना के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक विजय और अमन।

जिस कंस्ट्रक्शन साइट पर सभी लोग काम करते थे, वहां रात को भजन चल रहे थे। महिलाएं और अशोक भी इसमें शामिल थे। आरोपी विजय गांजा पीने के बाद यहां पहुंचा। उसने शिव की पूजा के लिए धूप मांगी, लेकिन महिला ने धूप देने से मना कर दिया। इसके बाद वह अपनी झुग्गी में लौट आया।

विजय ने पुलिस से कहा कि हम लोगों ने शिव का प्रसाद खाया था। इसके बाद उसे सपना आया कि भगवान शिव बच्चे की बलि मांग रहे हैं। रात करीब साढ़े दस बजे 6 साल का धर्मेंद्र अकेला दिखा। विजय और अमन को बच्चा जानता था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसे अपनी झुग्गी में ले गए। सब्जी काटने वाले चाकुओं से बच्चे का गला रेत दिया।

हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार
फोरेंसिक टीम ने हत्या में इस्तेमाल किए गए दोनों चाकू बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के पिता अशोक ने पुलिस को बताया कि भजन के दौरान काफी देर तक धर्मेंद्र नहीं दिखा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। आरोपियों की झुग्गी के पास खून के छींटे दिखे। खटखटाने पर आरोपियों ने दरवाजा नहीं खोला। अशोक ने जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया तो फर्श पर धर्मेंद्र की लाश पड़ी थी।

रायपुर: न्यायधानी बिलासपुर को एक और नई विमान सेवा की मिली सौगात: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

माइनिंग कॉलेज के लिए पर्याप्त संभावनाएं उपलब्ध.6782 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं रेल परियोजना पर.सरोज का दावा- 6 महीने में बेहतर होगी रेल...

acn18.com कोरबा / राज्यसभा सदस्य और कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडेय ने मीडिया से...

More Articles Like This

- Advertisement -