Home KORBA माइनिंग कॉलेज के लिए पर्याप्त संभावनाएं उपलब्ध.6782 करोड़ खर्च किए जा रहे...

माइनिंग कॉलेज के लिए पर्याप्त संभावनाएं उपलब्ध.6782 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं रेल परियोजना पर.सरोज का दावा- 6 महीने में बेहतर होगी रेल कनेक्टिविटी

0
103

acn18.com कोरबा / राज्यसभा सदस्य और कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडेय ने मीडिया से चर्चा करते हुए भरोसा जताया गई अगले 6 महीने में रेल कनेक्टिविटी काफी बेहतर होगी और लोगों को राहत मिलेगी। शिक्षा के लिए अच्छे कार्य करने पर उनका जोर होगा। माइनिंग कॉलेज की स्थापना किए जाने की यहां पूरी संभावनाएं हैं।

तीसरे चरण में कोरबा लोकसभा क्षेत्र में मतदान से 5 दिन पहले भाजपा प्रत्याशी ने मीडिया से बातचीत की और कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि शिक्षा के मामले में कोरबा को आगे करने के लिए कई प्रयास किए जाने आवश्यक है। उनकी कोशिश होगी कि कोरबा में माइनिंग कॉलेज की स्थापना कराई जाए ताकि यहां के छात्रों को रोजगार के लिए अच्छे अवसर प्राप्त हो सके। शिक्षा के क्षेत्र में और जो कुछ संभव हो सकेगा, उसे किया जाएगा।

सरोज पाण्डेय ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में रेलवे के विकास के लिए 6782 करोड़ के कार्य कराए जा रहे हैं और इनमें सर्वाधिक काम कोरबा के हैं। अगले 6 महीने में यहां रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने की संभावना है। बिजली घरों की रखड़ से संबंधित समस्या को लेकर उनका जवाब था कि समाधान के लिए हर कहीं विकल्प होते हैं।राज्यसभा सदस्य ने एक बार फिर दोहराया कि पंचायत को 25-25 लख रुपए देने की जो बात उन्होंने कही थी वह उस पर अडिग है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अशोक चावलानी पूर्व महापौर जोगेश लांबा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल उपस्थित थे।

error: Content is protected !!