Home KORBA मेडिकल कॉलेज में अवसाद से घिरे छात्रों की कराई जा रही काउंसिलिंग,बोर्ड...

मेडिकल कॉलेज में अवसाद से घिरे छात्रों की कराई जा रही काउंसिलिंग,बोर्ड परिक्षा में बिगड़ गया था पर्चा

0
85

acn18.com कोरबा / मेडिकल कॉलेज कोरबा के मनोरोग शाखा में इन दिनों स्कूली छात्रों की भीड़ काफी नजर आ रही है। ये भीड़ उन छात्रों की है,जिन्होंने हाल ही में बोर्ड की परिक्षाएं दी है,और किसी कारणवश अवसाद से घिर गए है। ऐसे छात्रों का मेडिकल कॉलेज की मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा काउंसिलिंग किया जा रहा है ताकी उनके द्वारा कोई आत्मघाती कदम न उठाया जाए।

vlcsnap 2024 05 02 16h21m11s321

हाल ही में कक्षा दसवीं और 12वीं की परीक्षा समाप्त हुई है। परीक्षा दिलाने वाले ऐसे कई छात्र है,जिनका पर्चा बिगड़ गया है,और वो अवसाद से घिर गए है। ऐसे छात्र कोई आत्मघाती कदम न उठाए इसके लिए मेडिकल कॉलेज कोरबा के मनोरोग शाखा में इन दिनों में उनकी काउंसिलिंग कराई जा रही है। मनोरोग चिकित्सक द्वारा उन्हें बताया जा रहा है,कि डिप्रेशन में जाने की कोई जरुरत नहीं है,जैसे पर्चा गया है वैसा रिजल्ट आए,लिहाजा किसी भी तरह का टेंशन लेने की जरुरत नहीं है।

जिस तरह से मनोरोग चिकित्सकों द्वारा छात्रों की काउंसिलिंग कराई जा रही है उसके सार्थक परिणाम भी सामने आए है। काउंसिलिंग के बाद ऐसे कई छात्र सामने आए हैं,जो अवसाद से घिर गए थे लेकिन अब वे काफी खुश है।

error: Content is protected !!