भारत विकास परिषद कोरबा मुख्य शाखा और शक्ति स्वरूपा शाखा का संयुक्त दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया
प्रांतीय अध्यक्ष विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता मैं प्रदेश महासचिव मुरारी काबरा ने पदाधिकारीयो को दायित्व ग्रहण कराया और उन्हें उनके कार्यों व अधिकारों से भिज्ञ कराया
ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा स्थित एक निजी होटल में भारत विकास परिषद कोरबा एवं शक्ति स्वरूपा शाखा का संयुक्त दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। माता भारती और स्वामी विवेकानंद का पूजन अर्चन करने के पश्चात वंदे मातरम का गान किया गया तत्पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और महासचिव मुरारी काबरा और अन्य पदाधिकारीयो का स्वागत किया गया भारत विकास परिषद मुख्य शाखा कोरबा के अध्यक्ष कमलेश यादव सचिव दीपक सिंह ठाकुर वित्त सचिव प्रेम रामचंदानी शक्ति स्वरूपा शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी साहू सचिन अडिमा प्रसाद को दायित्व ग्रहण कराया गया
अध्यक्ष कमलेश यादव और श्रीमती पद्मिनी साहू ने अपनी भावनाओं से सब का अवगत कराया दूसरे सत्र में कार्यशाला की शुरुआत क्रांति अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने किया उन्होंने बताया कि परिषद किस-किस तरह के सेवा कार्य कर सकता है अथवा कर रहा है। उन्होंने बताया की परिषद में शामिल लोग विभिन्न सेवा कार्यों को अंजाम दे रहे हैं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के अनुसरण दूसरे संगठन भी करते है भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव मुरारी काबरा नए संगठन को कैसे सुदृढ़ किया जाए कैसे परिषद के लोग एक दूसरे से सतत संपर्क में रहे कैसे सब मिलकर अधिकतम सेवा कार्यों को गति प्रदान कर सकें इस पर प्रकाश डाला। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सदस्य धर्मेंद्र कुमार कुदेशिया ने अपने अनुभव शेयर करते हुए जनता जनार्दन की सेवा करने के विभिन्न तरीके और मार्ग बताएं भारत विकास परिषद कोरबा के नेत्रदान देवदान प्रकल्प प्रभारी और क्षेत्रीय सदस्य महेश गुप्ता ने समाज सेवा को ईश्वर की सेवा बताया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के तमाम पदों पर रहकर सेवा देने वाले मुरलीधर माखीजा, डॉ छेदीलाल अग्रवाल डॉक्टर जे के दानी , डॉ उदय शर्मा डॉक्टर नागेंद्र शर्मा डॉ संजय अग्रवाल , विष्णु शंकर मिश्रा सुभाष अग्रवाल दिलीप अग्रवाल डॉ अंजना सिंह ममता वासन भगवती अग्रवाल जैसे लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.भारत विकास परिषद के इस आयोजन में कोरबा के लगभग सभी सम्माननीय सदस्यो ने उपस्थित रहकर पदाधिकारीयो को शुभकामनाएं देते हुए प्रत्येक सेवा कार्य में तन मन धन से सहयोग करने का वचन दिया.




