ग्वालियर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पानी की टंकी पर मंगलवार दोपहर एक महिला चढ़ गई। महिला भूरी बाई पत्नी सलमान निवासी डबरा ग्वालियर का कहना है कि उसके पति वह दो बच्चों की मृत्यु हो चुकी है उसे क्लेम की राशि के रूप में 20 लाख रुपए अभी दिए जाएं वरना वह टंकी पर ही पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर लेगी। भूरी के हाथ में पेट्रोल की बोतल भी है। एडीएम ग्वालियर चंद्रभूषण प्रसाद एवं स्टाफ सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है भूरी से लगातार संवाद कर नीचे उतरने की अपील की जा रही है लेकिन उसकी जिद है कि वह नहीं उतरेगी एडीएम प्रसाद ने कोरे कागज पर 20 लाख रुपए देने का लिखकर भी नीचे से महिला को दिखाया इसके बाद भी वह अभी उधर नहीं रही है खबर लेकर जाने तक हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है





