Home KORBA हसदेव नदी में डूबे तीसरे युवक की लाश भी बरामद,दो युवकों के...

हसदेव नदी में डूबे तीसरे युवक की लाश भी बरामद,दो युवकों के शव मिल चुके हैं पहले,युवकों के मौत से क्षेत्र में पसरा है मातम

0
111

Acn18.com/कोरबा में दर्री थानांतर्गत हसदेव नदी में डूबे तीसरे युवक की लाश भी बरामद कर ली गई है। तीसरे युवक का नाम आशुतोष सोनकर था,जो घटना स्थल से करीब 6 किमी दूर जलकुंभी में फंसा हुआ था। रात 8 बजे एक मछुआरे को उसके मिलने की जानकारी मिली जिसके बाद एक छोटी नाव के सहारे उसके शव को पानी से निकाला गया फिर सीएसईबी पश्चिम अस्पताल के मर्च्युरी घर में भिजवा दिया गया। इससे पहले सागर चौधरी और बजरंग प्रसाद की लाश को काफी मशक्कत के बाद खोज निकाला गया था। तीनों युवकों के मौत से दर्री क्षेत्र में मातम का माहौल देखा जा रहा है और उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!