Home Uncategorized राजधानी में गोली मारकर छोटे भाई की हत्या करने वाला आरोपी पकड़ाया,...

राजधानी में गोली मारकर छोटे भाई की हत्या करने वाला आरोपी पकड़ाया, पिस्टल बरामद

0
104

acn18.com रायपुर। राजधानी में बीती रात एक भाई ने अपने ही भाई की जान ले ली, रिंगरोड नंबर 3 स्थित सैफायर ग्रीन फेस 2 के एक मकान में रहने वाले बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल विधानसभा थाना क्षेत्र के आवासीय कॉलोनी सफ़ायर ग्रीन फ़ेज़ 2 में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और वीडियो कॉल कर अपनी मां को वारदात की जानकारी दी, जिसकी सुचना मां ने विधानसभा थाने को रात्रि क़रीब 11:30 बजे दी, जिसपर पुलिस की टीम घटना स्थल पहुँचे, घटना स्थल पर मृतक की माँ ने बताया कि मृतक पराग झा को उसका बड़ा भाई पीयूष झा गोली मारकर अपनी कार से भाग गया है। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई और शहर में तुरंत नाकेबंदी की गई। आरोपी के कार का नंबर एवं मोबाइल नंबर पता कर उसको डीडीनगर क्षेत्र में पकड़ने पुलिस को सफलता मिली। मृतक की माँ ने बताया की आरोपी और मृतक दोनों एक साथ ड्रोन रिपेयर का कार्य करते हैं, दोनों भाइयों के बीच आये दिन मारपीट होती थी, आरोपी नशे का आदी है पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी ज़ब्त कर लिया है।

IMG 20240226 WA0054
IMG 20240226 WA0055
IMG 20240226 WA0056
error: Content is protected !!