Acn18.com/कोरबा में कोतवाली थानांतर्गत दर्री रोड निवासी दीपक यादव ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी,कि विनोदनी नामक चिटफंड कंपनी में उसने 27 हजार रुपयों का बांड खरीदा था,जिसके बदले उसे रकम दो से तीन गुना अधिक मिलने का वादा किया गया था। रमक मैच्योर होती उससे पहले ही चिटफंड कंपनी अपना बोरिया बिस्तर समेटकर फरार हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी। जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे थे,जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। इस बीच तीन में से एक आरोपी शांतनु घटक कलकत्ता से भागने के फिराक में था जिसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना मिलने के बाद मानिकपुर पुलिस की टीम कोलकाता रवाना हुई और उसे कोरबा लाई।




