spot_img

जन-जन की भागीदारी के साथ मनाई गई गणतंत्र की 73 वीं वर्षगांठ, सीएसईबी खेल मैदान में हुआ मुख्य समारोह, डॉ विनय जायसवाल ने किया ध्वजारोहण …देखिए वीडियो

Must Read

acn18.com कोरबा। विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र देश भारत ने आज गणतंत्र दिवस की 73 वीं वर्षगांठ मनाई। हर तरफ इसकी खुशी और उल्लास देखने को मिली। जिला मुख्यालय कोरबा के सीएसईबी खेल मैदान में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। जन जन की भागीदारी के बीच समारोह में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज लिमिटेड के अध्यक्ष और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के विधायक डॉ विनय जायसवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

प्रातः 9:00 सीएसईबी खेल मैदान में गणतंत्र समारोह में डॉक्टर विनय जायसवाल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके तुरंत बाद राष्ट्रगान को सभी ने स्वर दिया। शांति और सद्भाव के प्रतीक कबूतर मुक्त गगन में छोड़े गए। अगली कड़ी में सीआईएसएफ, जिला पुलिस बल, नगर सेना, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड की प्लाटून के द्वारा परेड का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा परेड की सलामी लेने के साथ सभी प्लाटून कमांडर से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रदेश के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। इसमें पिछले 4 वर्षों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा, जलापूर्ति, ग्रामीण विकास, महिला स्वावलंबन और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों पर फोकस किया गया। ग्राम पंचायतों को मजबूत करने के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आजीविका से जोड़ने के लिए की गई विशेष कोशिशों के बारे में भी इस संदेश में उल्लेख किया गया। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी और गौठान विकास के अंतर्गत लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की भी जानकारी दी गई। प्रशासन के विकेंद्रीकरण के अंतर्गत नए जिले, अनु विभाग मुख्यालय, तहसील और उप तहसील का गठन करने और इसके माध्यम से नागरिकों को नजदीक में ही ज्यादा सुविधाएं देने अपनी वचनबद्धता दोहराई गई। कहा गया कि सभी क्षेत्रों का ध्यान रखने के साथ सरकार लगातार काम कर रही है और अधिकतम लोगों को इसका लाभ दिए जाने की कोशिश की जा रही है।

अगले सोपान में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के द्वारा देश भक्ति और संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति की गई। दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों की प्रशंसा करने के साथ विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विभिन्न विभागों और उपक्रमों सहित अशासकीय संगठनों के द्वारा तैयार की गई झांकियों का प्रदर्शन किया गया। अपने कार्यों और उपलब्धियों को विशेष रूप से शामिल किया गया। कार्यक्रम के समापन से पहले विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता हासिल करने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों खिलाड़ियों छात्रों और नागरिक समुदाय को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल दिए गए। गणतंत्र समारोह के अंतर्गत कोरबा जिले के स्वाधीनता सेनानी परिवारों और बीते वर्षों में प्रदेश और देश की सुरक्षा के दौरान बलिदान हुए सैन्य कर्मियों के परिजनों का सम्मान श्रीफल और शॉल भेंट कर किया गया।

गणतंत्र समारोह में नगर निगम कोरबा के महापौर राज किशोर प्रसाद सभापति श्यामसुंदर सोनी पार्षद गण कलेक्टर संजीव झा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे, एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, एसडीएम ममता रात्रे, तहसीलदार मुकेश देवांगन और विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं नागरिक उपस्थित थे।

कोरिया में मनाया गया गणतंत्र दिवस : राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण ,अधिकारियों और कर्मचारियों का किया गया सम्मान

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी गिरफ्तार

Acn18.com दिल्ली/ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता अरुण...

More Articles Like This

- Advertisement -