Home Uncategorized नवागढ़ में चोरों का आतंक, देसी फार्म हाउस से मुर्गियां चोरी कर...

नवागढ़ में चोरों का आतंक, देसी फार्म हाउस से मुर्गियां चोरी कर ले गए चोर, पहचान छिपाने CCTV कैमरा भी उखाड़ा।Video

0
8

Acn18.Com.भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा 

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ में चोरों के हौसले बुलंद हैं। अज्ञात चोरों ने एक देसी फार्म हाउस को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और देसी मुर्गियां चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह है कि जाते-जाते चोर फार्म हाउस में लगा CCTV कैमरा भी उखाड़कर अपने साथ ले गए.मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ के कृष्णाबंद तालाब के पास इलियास खान का देसी फार्म हाउस है। बीती रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोड़कर फार्म हाउस में प्रवेश किया और वहां रखी देसी मुर्गियां लेकर फरार हो गए।चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए CCTV कैमरा भी उखाड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने पर फार्म हाउस संचालक इलियास खान ने नवागढ़ थाने में सूचना दी है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। अब पुलिस के सामने इस चोरी का खुलासा करने की चुनौती है।

error: Content is protected !!