Acn18. Com.भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राहौद में कांग्रेस पार्टी द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं मासिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश के नेतृत्व में राहौद स्थित देवांगन धर्मशाला में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे के साथ संगठन की मजबूती का संदेश दिया।वहीं मासिक बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।दीपावली मिलन समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।





