Home Uncategorized तेलंगाना CM की बेटी ED ऑफिस पहुंचीं:शराब नीति मामले में होगी पूछताछ;...

तेलंगाना CM की बेटी ED ऑफिस पहुंचीं:शराब नीति मामले में होगी पूछताछ; KCR को गिरफ्तारी की आशंका

0
184

acn18.com तेलंगाना/ तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR की बेटी के कविता दिल्ली के ED दफ्तर पहुंच गई हैं। कुछ ही देर में उनसे दिल्ली शराब नीति केस में पूछताछ शुरू होगी। KCR को आशंका है कि ED कविता को गिरफ्तार कर सकती है इसलिए उन्होंने अपने बेटे KTR और टी हरीश राव को दिल्ली भेजा है।

कविता ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जहां चुनाव होता है, वहां मोदी से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहुंच जाती है। कविता ने कहा मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगी। इससे पहले 12 दिसंबर 2022 को कविता से CBI हैदराबाद में करीब 7 घंटे पूछताछ कर चुकी है।

 

भूपेश बघेल ने दिया PM मोदी को खास तोहफा:मेट्रो चलाने और जनगणना पर हुई बात, PM मोदी ने की होली वाले अंदाज की तारीफ

error: Content is protected !!