
महाराणा प्रताप शाखा राजनांदगांव का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें प्रांत अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल तथा प्रांत महासचिव एवं शपथ विधि अधिकारी श्री मुरारी काबरा सम्मिलित हुए। प्रांत के संगठन मंत्री श्री किशोरी लाल लाठ, राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य ‘ट्रस्ट एवं प्रॉपर्टी’ श्री राधा कृष्ण सारडा एवं क्षेत्रीय संस्कार संयोजक श्री अनिल कुमार डागा ने भी अपनी उपस्थिति दी।
श्री अनिल कुमार डागा ने भारत विकास परिषद् की गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय दिया। उसके पश्चात दायित्व ग्रहण का कार्यक्रम श्री मुरारी काबरा द्वारा करवाया गया तत्पश्चात दायित्व के बारे में कुछ उद्गार दिए।
मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी बहन पुष्पा जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री भारती गौते जी ने भी दायित्व विषय पर प्रकाश डाला एवं नवीन शाखा के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ हुई तत्पश्चात रात्रि भोज का कार्यक्रम था।





