Home Uncategorized ससुराल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ,पुलिस कर रही मामले की जांच

ससुराल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ,पुलिस कर रही मामले की जांच

0
53

acn18.com जांजगीर/ जांजगीर जिले के ग्राम भैंसो निवासी एक नवविवाहीता की मौत का मामला सवालों के घरे में आ गया है। कहा जा रहा है,कि मृतका श्वेता साहू ने बिलासपुर के ग्राम जलसो स्थित अपने ससुराल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। हालांकि मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर श्वेता की हत्या करने का आरोप लगाया है। चार वर्ष पूर्व श्वेता का विवाह परिजनों ने ग्राम पकरिया में की थी लेकिन शादी के पांच दिन बाद उसका प्रेमी योगेंद्र कुर्रे उसे भगाकर अपने साथ ले गया और पूरे परिवार के साथ रह रहा था। बच्चा नहीं होने के कारण पति पत्नी में अक्सर अन बन होती थी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखने वाली बात होगी,कि हत्या की मूल वजह क्या सामने आती है।

WhatsApp Image 2023 11 21 at 11.21.59

WhatsApp Image 2023 11 21 at 11.21.58

टाटा मोटर्स के कर्मचारी की हत्या,नरेंद्र पाल सिंह उर्फ रोजी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार