Home KORBA कामकाज के लिए कोरबा आए युवक की संदिग्ध मौत, अजीब हरकत करने...

कामकाज के लिए कोरबा आए युवक की संदिग्ध मौत, अजीब हरकत करने पर परिवार ने कराई झाड़फूंक

0
128

Acn18.com/भेलवाटिकरा गाव के एक युवक की मानसिक स्थिति अचानक बिगड़ गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। बालकोनगर पुलिस ने एक स्थान से उसका शव बरामद किया। इस मामले में 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम करने के साथ पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल युवक की मौत को लेकर कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

कोरबा जिले के भेलवाटिकरा का रहने वाला तुलाराम रोहगार के सिलसिले में कोरबा जिले के बालकोनगर आया हुआ था। रूमगरा में वह अपनी बहन विशाखा के पास रह रहा था। इस बीच उसे काम भी मिल गया था। विशाखा ने बताया कि इस दौरान उसकी स्थिति बिगड़ गई। उपचार के बजाय हमने उसकी झाड़फूंक कराई।

इस तरह की असामान्य परिस्थितियों के बीच उन्हें पता चला कि तुलाराम का शव आसपास के इलाके में मिला है। जिस पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुचे। बाद में पुलिस यहां पहुची और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मौत से जुड़ा मानते हुए मर्ग कायम किया है और जांच कर रही है।