Home KORBA कोरबा के बुधवारी बाजार में भव्यता के साथ हुआ रावण दहन: आतिशबाजी...

कोरबा के बुधवारी बाजार में भव्यता के साथ हुआ रावण दहन: आतिशबाजी और ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गुंजायमान हुआ प्रांगण ​

0
4

​Acn18.com​कोरबा। विजयादशमी के पावन पर्व पर कोरबा शहर के प्रसिद्ध बुधवारी बाजार प्रांगण में रावण दहन का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरा मैदान श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की अपार भीड़ से खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम के दौरान भव्य आतिशबाजी और ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी उद्घोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

​

​समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने धर्मप्राण जनता को संबोधित करते हुए विजयादशमी की बधाई दी। उन्होंने प्रभु श्री राम की महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि सत्य की हमेशा विजय होती है और असत्य तथा अधर्म का अंत निश्चित है। उन्होंने सभी से समाज में शांति, सद्भाव और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के बताए मार्ग पर चलने का आग्रह किया।
​
वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हमें देश के प्रति समर्पित रहते हुए अधर्मियों का डटकर विरोध करना चाहिए। उन्होंने समाज को आपसी राग-द्वेष और मनमुटाव से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

​तत्पश्चात, भव्य और रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर रावण के पुतले का दहन कराया। रावण का पुतला दहन होते ही पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा।
​
​इस भव्य आयोजन के अवसर पर बुधवारी के पार्षद पंकज देवांगन, भाजपा नेता गुलजार सिंह, अविनाश कर्ष, संदीप ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में आम व खास लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!