Home Uncategorized भड़ेसर गांव में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, घर के रोशनदान...

भड़ेसर गांव में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, घर के रोशनदान में लटका मिला शव. Video

0
8

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के भड़ेसर गांव में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके ही घर के कमरे में रोशनदान से लटका मिला। मृतक की पहचान ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश कमाने-खाने के लिए गांव से बाहर गया था और शुक्रवार को ही वापस लौटा था। घटना की रात बिजली गुल थी। मृतक के पिता के अनुसार, रात करीब आठ बजे वे घर से बाहर थे। लौटने पर जब ओमप्रकाश नहीं दिखा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

 

कमरे में टॉर्च की रोशनी से देखने पर ओमप्रकाश का शव नायलॉन की रस्सी के सहारे रोशनदान में लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!