Home Uncategorized सस्पेंस जारी : छत्तीसगढ़ में आज नहीं होगा मंत्रिमंडल का विस्तार! शपथ...

सस्पेंस जारी : छत्तीसगढ़ में आज नहीं होगा मंत्रिमंडल का विस्तार! शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में हुआ बदलाव, जानें वजह

0
100

acn18.com रायपुर। छत्तीसगढ़ की नई विष्णुदेव सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समरोह आज  मंगलवार को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होने जा रहा था। लेकिन किसी वजह से  शपथ ग्रहण समारोह नहीं होगा।

हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि शपथ ग्रहण समरोह कब होगा। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा हैं कि छत्तीसगढ़ के 7 विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे। इनमें नए विधायकों और पुराने मंत्रियों दोनों को जगह मिलने की बात सीएम साय ने कही थी

छत्तीसगढ़ के संभावित मंत्री

नए मंत्रियों में बस्तर विधायक केदार कश्यप, लता उसेंडी और किरण देव को नए मंत्रिमंडल में जगह मिलने की पूरी संभावना है। इसी तरह रायपुर क्षेत्र के विधायकों में बृजमोहन अग्रवाल और पुरंदर मिश्रा जबकि रायगढ़ से विधायक चुने गए ओपी चौधरी का नाम प्रमुखता से सामने आया है। वहीं बिलासपुर से अमर अग्रवाल को मंत्री पद देने की संभावना बनी हुई है। बहरहाल अब यह तो कल ही तय हो पायेगा कि वह सात विधायक कौन है जिन्हे सीएम से अपनी टीम में जगह देने वाले है।

 

error: Content is protected !!