Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर ब्रेकिंग: जर्जर स्कूल भवन में खौफ के साए में पढ़ाई, तेज...

सूरजपुर ब्रेकिंग: जर्जर स्कूल भवन में खौफ के साए में पढ़ाई, तेज बारिश में पंखे टूटे, 150 बच्चों और शिक्षकों पर मंडराया खतरा

0
3

सूरजपुर: प्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसगा से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। स्कूल भवन की जर्जर हालत के चलते यहाँ पढ़ने वाले लगभग 150 बच्चों और पदस्थ शिक्षकों की जान जोखिम में पड़ गई है।

बारिश के बीच टूटकर गिरे पंखे, छत से टपक रहा पानी हाल ही में हुई तेज बारिश के दौरान जर्जर स्कूल भवन के भीतर पानी का जमकर कहर देखने को मिला। छतों से पानी टपकने के साथ ही चलती स्थिति में अचानक पंखे टूटकर नीचे गिर गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन कक्षा में मौजूद छात्र-छात्राएं और शिक्षक बुरी तरह सहम गए।

लाखों के सामान के नुकसान का दावा भवन की खस्ताहाल स्थिति और छत से लगातार पानी टपकने के कारण स्कूल में रखी कंप्यूटर सामग्री, शासकीय दस्तावेज और लाखों रुपये का अन्य सामान खराब होने का दावा किया जा रहा है।

अभिभावकों में भारी आक्रोश, व्यवस्था सुधारने की मांग स्कूल की ऐसी बदहाल स्थिति को देखकर अभिभावकों और शिक्षकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरा डर और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों और पालकों ने शिक्षा विभाग व स्थानीय जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना स्कूल भवन की अविलंब मरम्मत कराई जाए या वैकल्पिक सुरक्षित व्यवस्था प्रदान की जाए।