Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर ब्रेकिंग: चलते ट्रक पर गिरा विशाल पेड़, चालक केबिन में फंसा,...

सूरजपुर ब्रेकिंग: चलते ट्रक पर गिरा विशाल पेड़, चालक केबिन में फंसा, कड़ी मशक्कत के बाद बचाई गई जान

0
40

सूरजपुर। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलफिली मार्ग पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। चलते हुए ट्रक पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे ट्रक चालक वाहन के अंदर ही फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर चालक को ट्रक के केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर

घायल चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से पूरा किया गया।

हादसे का वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रक पर गिरे पेड़ और चालक को बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को देखा जा सकता है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

error: Content is protected !!