Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर सर्पदंश मुआवजा घोटाला: अब दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, खांडे गैंग को देते...

बिलासपुर सर्पदंश मुआवजा घोटाला: अब दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, खांडे गैंग को देते थे सूचना

0
38

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आए सर्पदंश मुआवजा घोटाला मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अब दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पुलिसकर्मी सिम्स हॉस्पिटल की चौकी में पदस्थ बताए जा रहे हैं।

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार पुलिसकर्मी अस्पताल में आने वाली संदिग्ध मौतों और शव पहुंचने की जानकारी कथित रूप से खांडे गैंग तक पहुंचाते थे। इसके बाद गैंग के सदस्य सक्रिय होकर मृतकों के परिजनों से संपर्क करते थे।

सामान्य मौत को सर्पदंश बताकर मुआवजे का लालच

पुलिस जांच के अनुसार, गैंग का एक सदस्य सामान्य मौत होने के बावजूद परिजनों को सर्पदंश से मौत बताकर सरकारी मुआवजा दिलाने का लालच देता था। इसके बाद फर्जी तरीके से मुआवजा हासिल करने की कोशिश की जाती थी।

इस मामले में पहले ही वकील, डॉक्टर और तहसील कार्यालय के कर्मचारियों की भूमिका सामने आ चुकी है। अब पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है।

कई और लोगों पर पुलिस की नजर

सूत्रों के मुताबिक, मामले में अभी कई अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस की रडार पर कुछ और डॉक्टर भी हैं, जिनसे पूछताछ की जा सकती है।

error: Content is protected !!