Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर ब्रेकिंग: खेत में रोपा लगाते मिले बच्चे, बाल संरक्षण टीम ने...

सूरजपुर ब्रेकिंग: खेत में रोपा लगाते मिले बच्चे, बाल संरक्षण टीम ने 4 नाबालिगों को किया रेस्क्यू

0
6

सूरजपुर। जिले में बाल मजदूरी का मामला सामने आया है। चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर पर मिली शिकायत के बाद बाल संरक्षण टीम ने कार्रवाई करते हुए खेत में काम कर रहे चार बच्चों को रेस्क्यू किया है।

जानकारी के मुताबिक मामला रामानुजनगर विकासखंड का है, जहां स्कूल जाने वाले बच्चों से खेतों में धान का रोपा लगवाया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद बाल संरक्षण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को काम करते हुए पाया।

टीम ने मौके से कक्षा 5वीं, 6वीं और 7वीं में पढ़ने वाले चार बच्चों को रेस्क्यू किया। इनमें दो बालिकाएं और दो बालक शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि बच्चों को स्कूल छोड़कर खेतों में मजदूरी के लिए लगाया गया था। बाल संरक्षण टीम ने बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार बाल मजदूरी रोकने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।