Home KORBA मानिकपुर चौकी का निरीक्षण किया पुलिस अधीक्षक ने,जनता की शिकायत सुनी, मौके...

मानिकपुर चौकी का निरीक्षण किया पुलिस अधीक्षक ने,जनता की शिकायत सुनी, मौके पर निराकरण

0
82

WhatsApp Image 2023 12 23 at 16.03.12

acn18.com कोरबा/ काफी समय से लंबित मामलों की स्थिति को जानने और उन्हें निराकृत करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस थाना की मानिकपुर चौकी पहुंचकर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने यहां के कामकाज का जायजा लिया। अधिकारी के यहां आने की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए थे । इस अवसर पर एसपी ने लोगों की शिकायत सुनी। एक आवेदक ने बताया कि उनके क्षेत्र में अतिक्रमण होने से कई प्रकार की समस्याएं हो रही है। पुलिस अधिकारी ने जल्द ही इसका समाधान करने का भरोसा दिया है।

WhatsApp Image 2023 12 23 at 16.03.11

इससे पहले कई क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी की उपस्थिति दर्ज हुई है और वहां की समस्याओं को जानने के साथ निराकरण भी किया गया है। जानकारी के अनुसार सभी थाना और चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि काफी समय से लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने के साथ उन्हें शून्य किया जाए।

मनया गया वार्षिकोत्सव,बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद